फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ईंट भट्ठों को जिग-जैग तकनीक में बदलने के लिए मांगी दो वर्ष की मोहलत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। ईंट भट्ठा एसोसिएशन ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर ईंट भट्ठों को जिगजैग तकनीक में बदलने करने के लिए दो वर्ष की मोहलत मांगी है।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर ईंट भट्ठा एसोसिएशन के जिला महामंत्री संजीव चौधरी और बिलारी तहसील अध्यक्ष हाजी अब्दुल वाजिद के साथ क्षेत्र के अनेक ईंट भट्ठा संचालक तहसील मुख्यालय पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री को संबोधित अपनी मांगों का चार सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम प्रिंस वर्मा को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि ईंट भट्ठा कारोबार एक सीजनल ग्रामीण कुटीर उद्योग है जो बिना किसी सरकारी सहायता के ग्रामीण इलाकों में संचालित हो रहा है। इस कारोबार से बड़ी संख्या में किसानों और मजदूरों को रोजगार मिल रहा है।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय द्वारा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से सभी ईंट भट्ठों को जिग-जैग तकनीक में परिवर्तित किए जाने के लिए निर्देशित किया गया है। ईंट भट्ठा स्वामी इस नई नीति का समर्थन करते हैं और अपने सभी ईंट भट्ठों को शीघ्र ही जिगजैग प्रणाली में परिवर्तित करने का आश्वासन देते हैं। जिगजैग प्रणाली में परिवर्तित करने के लिए एक साधारण ईंट भट्ठे में भी लगभग 50 लाख रुपये का खर्च आएगा। पर्यावरण सुरक्षा की दृष्टि से ईंट भट्ठों में देरी से फुंकाई कराए जाने के निर्देश हैं। ऐसी स्थिति में साधारण ईंट भट्ठों को जिग-जैग तकनीक में परिवर्तित करने के लिए दो वर्ष का समय बढ़ाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें