फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में डूबकर दो साल के मासूम की मौत

Fri, 15 Dec 2017 02:24 AM IST
मुरादाबाद/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दो साल का अजुबर, ‌ज‌िसकी नाले में डूबकर मौत हो गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कांठ थानाक्षेत्र के कुरैशियान मोहल्ले में बृहस्पतिवार को दो साल का एक मासूम नाले में गिर गया। नियमित रूप से सफाई न होने के कारण नाले में कूड़ा पड़ा था, जिस वजह से मासूम कूडे़ के नीचे दब गया। बच्चे को गायब देख परिजनों ने उसकी तलाश की। ढाई घंटे बाद उसका हाथ दिखाई दिया तो बच्चा बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। 
विज्ञापन



बृहस्पतिवार दोपहर कांठ के गांव गढ़ी के मोहल्ला कुरैशियान निवासी नईम अहमद का दो वर्षीय बेटा अबुजर खेल-खेल में घर से बाहर निकल आया। घर के बाहर गहरा नाला है। घर में जाने के लिए नाले पर एक स्लैब डाला गया है। मासूम अबुजर इस स्लेब से नाले में गिर गया। उसे गिरते हुए किसी ने नहीं देखा।


कुछ देर बाद जब अबुजर दिखाई नहीं दिया तो परिजनों ने गांव में उसकी तलाश शुरू की। करीब ढाई घंटे बाद एक ग्रामीण की नजर घर के बाहर नाले में कूड़े के बीच मासूम का एक हाथ पर पड़ी। बच्चे को बाहर निकालकर देखा गया तो वह अबुजर ही था। मौके पर भीड़ जमा हो गई। परिजन उसे पहले गांव और फिर नगर के चिकित्सक के पास ले गए।
विज्ञापन



जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। उसकी मां साबरा का रो-रोकर बुरा हाल था। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि नाले बना दिए गए हैं। उन्हें खुला छोड़ दिया गया है। जिस वजह से यह हादसा हुआ है, इस संबंध में जल्द ही अधिकारियों से शिकायत की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें