फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएफटीएम बवाल में कुलपति भी बर्खास्त

Thu, 14 Dec 2017 02:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मुरादाबाद।
विज्ञापन
आईएफटीएम कैंपस में बवाल के दौरान का दृश्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आईएफटीएम विश्वविद्यालय में हुए बवाल में प्रति कुलपति के बाद बुधवार को कुलपति डा. आरएम दुबे को भी बर्खास्त कर दिया गया। विवि की एग्जीक्यूटिव काउंसिल ने उन्हें अपनी शक्तियों के दुरुपयोग का दोषी पाया है। 
विज्ञापन


डा. दुबे को विवि परिसर में बना कुलपति आवास तुरंत खाली करने के आदेश दिए गए हैं। बर्खास्त प्रति कुलपति डा. मोहित दुबे का कहना है कि आदेश के मुताबिक वह और उनके पिता गुरुवार को आवास खाली कर देंगे।  बवाल की आशंका में विवि परिसर में पुलिस तैनात है। बवाल में शामिल बाकी लोगों की तलाश में छापामारी की जा रही हैं।

आईएफटीएम विश्वविद्यालय परिसर में सोमवार को भारी गोलीबारी और बवाल हुआ था। आठ गाड़ियों में भरकर पहुंचे विश्व हिंदू महासंघ (भारत) के करीब 40- 50 हथियारबंद पदाधिकारियों ने विवि परिसर में तोड़फोड़ और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी थी। 
विज्ञापन


प्रति कुलपति डा. मोहित दुबे पर हमलावरों को बुलाने का आरोप लगा था। उन्हें दोषी मानते हुए बवाल वाले दिन ही बर्खास्त कर दिया गया था। मंगलवार को हुई एग्जीक्यूटिव काउंसिल की बैठक में मोहित के पिता विवि कुलपति डा. आरएम दुबे की बर्खास्तगी पर भी सहमति बन गई थी। 

प्रक्रिया पूरी करने के लिए एक पांच सदस्यीय कमेटी गठित की गई थी। बुधवार को इस कमेटी की रिपोर्ट मिलने के बाद डा. आरएम दुबे को भी बर्खास्त कर दिया गया। कुलाधिपति राजीव कोठीवाल की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि कुलपति ने खुद को मिली शक्तियों का दुरुपयोग किया। 

डा. दुबे से कहा गया है कि वह विवि परिसर में बना कुलपति आवास तुरंत खाली कर चले जाएं। उन्हें दिसंबर और जनवरी का वेतन भुगतान उनके खाते में कर दिया गया है। इस बीच पुलिस ने विवि पहुंचकर घटनास्थल का नक्शा तैयार किया है। बवाल के बाद बरामद हथियारों के नंबर अमरोहा और मुरादाबाद डीएम को भेजकर उनकी जानकारी जुटाई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें