फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: गिंदोड़ा में दो ग्रामीणों पर तेंदुए ने किया हमला, बाल-बाल बचे

Sat, 14 Jun 2025 02:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकबड़ा (मुरादाबाद)। क्षेत्र के गिंदोड़ा गांव में शुक्रवार रात करीब आठ बजे खेत से आ रहे दो ग्रामीणों पर तेंदुए ने हमला कर दिया। गनीमत रही कि दोनों बाल-बाल बच गए। तेंदुए की सूचना से ग्रामीणों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन

प्रमोद ने बताया कि वह बाइक से अपने खेत से लौट रहे थे। रास्ते में खेत में से निकलकर तेंदुए ने उनकी बाइक पर झपट्टा मारा। हिम्मत दिखाते हुए उन्होंने बाइक की रफ्तार बढ़ा दी और गांव आकर शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण आ गए।
ग्रामीणों के काफी देर तक शोर मचाने के बाद तेंदुआ गांव से दूर भागा। वहीं गांव के ही एक अन्य व्यक्ति पर भी तेंदुए ने हमला किया, लेकिन वह भी बच गया। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले आठ दिनों से इलाके में तेंदुआ दिखाई नहीं दिया था, जिससे राहत महसूस हुई थी, लेकिन अब फिर तेंदुआ दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें