मुरादाबाद। नई दिल्ली से बनारस और बनारस से श्री माता वैष्णो देवी (कटरा) स्टेशन तक दो स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। दोनों ही ट्रेनें मुरादाबाद से होकर गुजरेंगी। इनका संचालन 10 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है और 16 अप्रैल तक जारी रहेगा।
सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि (04024-23) नई दिल्ली-बनारस समर स्पेशल ट्रेन बनारस जाते समय मुरादाबाद में रात 10:30 बजे रुकेगी। जबकि दिल्ली लौटते समय सुबह 5:17 बजे सात मिनट के लिए रुकेगी। इसी तरह (04203-04) बनारस-कटरा स्पेशल एक्सप्रेस कटरा जाते समय मुरादाबाद स्टेशन पर रात 12:30 बजे रुकेगी जबकि बनारस लौटते समय दोपहर 1:15 बजे मुरादाबाद में ठहरेगी। दोनों ट्रेनों में एसी व स्लीपर के साथ सामान्य कोच भी रहेंगे। इन ट्रेनों में ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी गई है।