फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से महिलाओं के टीकाकरण के लिए दो विशेष सत्र

विज्ञापन
जिला अस्पताल में कोरोना वेकसिन लगवाती महिला - फोटो : CITY
विज्ञापन
मुरादाबाद। टीकाकरण के तीसरे चरण में कल से महिलाओं के लिए दो विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। ये दो विशेष सत्र जिला अस्पताल और यूपीएचसी किसरौल में आयोजित होंगे। जो 12 जून तक चलेंगे। इसके अलावा अभिभावकों के लिए फकीरपुरा और टाउनहाल यूपीएचसी में अभिभावकों के लिए दो विशेष सत्र लगेंगे।
विज्ञापन

टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने महिलाओं और अभिभावकों के लिए विशेष सत्र लगाने का निर्णय लिया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. दीपक वर्मा ने बताया कि 18 पार और 45 पार महिलाओं के लिए सात से बारह जून तक जिला अस्पताल और यूपीएचसी किसरौल में दो विशेष लगाए जाएंगे। यहां सिर्फ महिलाओं को कोरोना से बचाव का टीका लगाया जाएगा। 18 पार वाली युवतियों और महिलाओं के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होगा। जबकि आयु 45 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और ऑन स्पॉट दोनों की सुविधा होगी। इसके अलावा दो सत्र अभिभावक स्पेशल भी लगाए जाएंगे। इसमें उन अभिभावकों का टीकाकरण होगा, जिनके 12 वर्ष तक के बच्चे होंगे। अभिभावकों के लिए फकीरपुरा और टाउनहॉल यूपीएचसी में सत्र आयोजित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें