फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: चोरी की कार से मीट की तस्करी, मुजफ्फरनगर के दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पाकबड़ा पुलिस ने दिल्ली से चोरी की गई कार से मीट की तस्करी कर रहे मुजफ्फर नगर के दो तस्कर मुदस्सिर कुरैशी और दाऊद कुरैशी को गिरफ्तार किया है जबकि दो आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बृहस्पतिवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है
विज्ञापन

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि बुधवार की रात पाकबड़ा पुलिस ने डींगरपुर रोड पर युसुफपुर नगलिया गांव के पास दिल्ली नंबर की एक कार रुकवाई थी। जिसमें चार लोग सवार थे। दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग गए। जबकि दो आरोपी मौके पर ही पकड़ लिए थे। कार से मीट बरामद हुआ था। कार से मुजफ्फरनगर के खालापार थाना क्षेत्र के खालापुर चौकी तकिया वाली गली निवासी मुदस्सिर और मुजफ्फरनगर के चरथावल थाना के नहर बस्ती निवासी दाऊद कुरैशी को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि दिल्ली के ब्रह्मपुरी निवासी अशफाक उर्फ भूरा और कासगंज के पटयाली थाना के बरगैना निवासी अशफाक उर्फ मामा के साथ मिलकर कुछ दिन पहले कार चोरी की थी। एसपी सिटी ने बताया कि इस मामले में आरोपी दाउद कुरैशी, मुदस्सिर कुरैशी, अशफाक उर्फ भूरा और अशफाक उर्फ मामा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मौके से भाग आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें