फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: गक्खरपुर में चुनावी रंजिश में भिड़े दो पक्ष, हुआ पथराव

Thu, 29 May 2025 01:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
डिलारी। गांव गक्खरपुर में बुधवार को ग्राम प्रधान की चुनावी रंजिश को लेकर लगभग 11 बजे ग्राम प्रधान पक्ष व विरोधी पक्ष भिड़ गए । दोनों पक्षों बीच जमकर ईंट पत्थर चले।
विज्ञापन

संघर्ष में प्रधान पुत्र के हासम अली व शहजाद दूसरे पक्ष की महिला कमर जहां घायल हो गई। सभी घायलों को पुलिस ने उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
बुधवार को गक्खरपुर निवासी ग्राम प्रधान के पुत्र हासम अली ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि ग्राम प्रधान पद के लिए चली आ रही चुनावी रंजिश को लेकर गांव निवासी पूर्व ग्राम प्रधान उम्मीदवार इरशाद पक्ष के लोगों पर घर में घुस कर हमला करने का आरोप लगाया है। दूसरे पक्ष के इरशाद ने ग्राम प्रधान पक्ष पर घर पर पथराव करने का आरोप लगाया है। झगड़े में दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ । सूचना पर पहुंची पुलिस ने सड़क पर डंडा पटकर पथराव कर रहे लोगों को खदेड़ा । दोनों पक्षों ने थाने पहुंच कर एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने कुछ लोगों को मौके से हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें