फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान का प्रस्ताव कराने की उठी मांग

Thu, 29 May 2025 01:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। गांव मधुआ खालसा के ग्रामीणों ने सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान का प्रस्ताव कराने की मांग करते हुए एसडीएम संत दास पंवार को प्रार्थना पत्र दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार प्रस्ताव को निरस्त कर दिया जाता है, जिसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


बुधवार को एसडीएम से मिले ग्रामीणों ने कहा कि गांव में निरस्त चल रही सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान का प्रस्ताव पहली बार 13 मई को प्रस्तावित था, जिसे निरस्त कर दिया गया। इसके बाद दूसरी बार 28 मई को दुकान का प्रस्ताव होना था, जिसे फिर से निरस्त करा दिया गया। अब तीन जून की तिथि निर्धारित की गई है। ग्रामीणों ने बार-बार प्रस्ताव को निरस्त करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए एसडीएम को प्रार्थना पत्र दिया है। एसडीएम ने ग्रामीणों को इस संबंध में आश्वासन देते हुए संबंधितों को निर्देश दिए हैं। शिकायत करने वालों में रणवीर सिंह, करन सिंह, प्रेमचंद्र, सौरभ कुमार, रोहताश, धर्मवीर सिंह, चंद्रभान सिंह, समरपाल, रीनू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें