फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: एक साथ दिखाई दिए दो तेंदुए

Tue, 02 Sep 2025 02:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
का
विज्ञापन

कांठ। क्षेत्र के गांव मुख्त्यारपुर नवादा में नहर के किनारे बने आश्रम के पास एक साथ दो तेंदुए दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गई है। उन्होंने तेंदुओं को पकड़वाने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।

कांठ के गांव मुख्त्यारपुर नवादा से नहर के किनारे गांव खलीलपुर कद्दीम को जा रहे मार्ग पर संत स्वामी चमनऋषि जी महाराज का आश्रम है। रविवार की रात यहां आश्रम के पास एक तेंदुआ पेड़ पर बैठा दिखाई दिया तो दूसरे नीचे खेत के किनारे बैठा था। इसी बीच गुजर रहे कार सवार युवकों की रोशनी में तेंदुओं पर नजर पड़ गई। उन्होंने कार को रोककर दोनों तेंदुए की मोबाइल से वीडियो भी बनाई। जिस समय दोनों तेंदुओं की यहां मौजूदगी थी, उस वक्त आश्रम बंद था यहां संत स्वामी चमनऋषि जी महाराज मौजूद नहीं थे। कार सवार युवकों के शोर मचाने पर दोनों तेंदुए गन्ने के खेत में चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि यहां आश्रम पर भी लोगों का आना-जाना लगा रहता है, तेंदुओं की मौजूद से खतरा बना हुआ है। इधर दोनों तेंदुओं की वीडियो भी सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर वायरल हो रही है। यहां एक साथ दो तेंदुए दिखाई देने से मुख्त्यारपुर नवादा स्थित पास के ही गांव पहाड़मऊ, मिलक, रायपुर खुर्द, महमूदपुर भगवानदास, खतापुर, डुडैला, रसूलपुर गुर्जर सहित कई गांवों में तेंदुओं की दहशत व्याप्त हो गई है। राजवीर सिंह, नितिन कुमार, ओमवीर सिंह, ओमकार सिंह, नीरज विश्नोई, हैप्पी विश्नोई, जितेंद्र विश्नोई, राजपाल सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने भी तेंदुओं को पकड़वाने के लिए पिंजरा लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें