फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ठाकुरद्वारा-सुरजननगर मार्ग पर दो किमी लंबा जाम, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। शनिवार को ठाकुरद्वारा-सुरजननगर मार्ग पर अतिक्रमण और ओवरलोड वाहनों के कारण दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इसमें दिल्ली और हरिद्वार जाने वाले सैकड़ों वाहन फंस गए, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी हुई।
विज्ञापन

पुलिस की तैनाती के बावजूद पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही। उत्तराखंड के अधिकतर वाहन इस मार्ग से दिल्ली जाते हैं क्योंकि यह रास्ता लगभग 25 किलोमीटर छोटा है। मुरादाबाद हाईवे क्षतिग्रस्त होने और फोरलेन निर्माण के कारण भी इस मार्ग पर दबाव बढ़ गया है। अतिक्रमण, ओवरलोड वाहन, साप्ताहिक कपड़ा बाजार और अवैध स्टैंड-खोखे जाम के मुख्य कारण हैं। तिकोनिया, कदीर तिराहा, कमालपुरी चौराहा, बाबू रामपाल द्वार और रतूपुरा चौराहा पर सर्वाधिक अतिक्रमण है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुनील शर्मा ने बताया कि पुलिस जाम रोकने का प्रयास करती है। अतिक्रमण हटाने का कार्य नगर पालिका का है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार खरवार ने शीघ्र अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें