फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: अवैध खनन करने में दो जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ीं

Sun, 05 Oct 2025 01:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। ईंट भट्ठों के पास मिट्टी का अवैध रूप से खनन कर रही दो जेसीबी मशीनों और दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को सूचना के आधार पर खनन निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने पकड़ लिया। उन्होंने कार्रवाई करते हुए पकड़े गए वाहनों को छजलैट पुलिस के सुपुर्द किया है।
विज्ञापन

कांठ तहसील क्षेत्र में प्रशासन द्वारा अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। पिछले दिनों एसडीएम संत दास पंवार ने अभियान में तेजी लाते हुए खनन करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की थी। इसी क्रम में शुक्रवार की रात सूचना मिली कि छजलैट थाना क्षेत्र में गांव ईस्माइलपुर मार्ग स्थित ईंट भट्ठे के पास मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा है, वहीं गांव मघपुरी इनायतपुरी में भी ईंट भट्ठे के पास अवैध रूप से खनन हो रहा है। सूचना मिलते ही खनन निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने दोनों स्थानों पर छापेमारी कर दो जेसीबी मशीनों और दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को अवैध खनन के आरोप में पकड़ लिया। उन्होंने इन्हें छजलैट पुलिस के सुपुर्द किया है। एसडीएम संत दास पंवार का कहना है कि बिना अनुमति के कहीं भी खनन नहीं हो दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें