ठाकुरद्वारा। आरएसएस के सह प्रांत प्रचारक आनंद ने शनिवार को कहा कि भारतवर्ष को तोड़ने वाली ताकतें ही संघ का विरोध करती हैं। सह प्रांत प्रचारक गांव रामूवाला गनेश में संघ के शताब्दी समारोह पर आयोजित कार्यक्रम में आए स्वयंसेवकों को संबोधित कर रहे थे। इस दाैरान स्वयंसेवकों ने गांव की परिक्रमा की और लक्ष्मण बस्ती शाखा क्षेत्र में पथ संचलन किया। स््वयंसेवक पूर्ण गणवेश में कदमताल करते हुए चल रहे थे। पथ संचलन पर जगह-जगह पुष्प वर्षा कर उसका स्वागत किया गया। कार्यक्रम में नगर संघ चालक सुनील कुमार पूठिया, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान, अजय प्रताप सिंह, डॉ वीर सिंह सैनी, भाजपा के मीडिया प्रभारी कमलेश कुमार , मुदित अग्रवाल, आशुतोष अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य दिनेश कुमार प्रजापति, धर्मेंद्र कुमार पाल, पवन पुष्पद, जयवीर सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।