फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: शादी समारोह में छुहारे बांटने को लेकर दो पक्ष भिड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। शादी समारोह में निकाह के बाद छुआरे बांटने को लेकर बरातियों के दो पक्षों में कहासुनी के बाद हुई मारपीट में चार लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक संभल जिले के ग्राम देवा फत्तेहपुर से बुधवार शाम एक बरात कुंदरकी के ग्राम इमरतपुर सिरसी संपर्क मार्ग स्थित एक मैरिज हॉल में पहुंची थी। शादी की रस्में पूरी होने के बाद निकाह के दौरान छुहारे बांटे जा रहे थे। इसी बात को लेकर बरात में शामिल कुछ लोगों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।
विज्ञापन

बताते हैं कि विवाद के दौरान दूल्हे के भाई के मुंह पर किसी ने हाथ मार दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। पहले शुरू हुई नोकझोंक और बाद में मारपीट हो गई, जिससे मैरिज हॉल में अफरा-तफरी जैसा माहौल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर बेल्टों से हमला किया, जिससे शादी समारोह में शामिल लोगों में अफरा-तफरी जैसे हालात बन गए। मारपीट मैरिज हॉल से बाहर सड़क तक पहुंच गई। मारपीट में अमरोहाके डिडौली क्षेत्र के ग्राम ढकिया निवासी इरशाद के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि अन्य लोग भी घायल बताए गए हैं। पुलिस ने घायल इरशाद का उपचार कराया है और जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें