फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: महिला को जलाकर मारने का प्रयास, पति समेत चार पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
डिलारी। क्षेत्र की नगर पंचायत ढकिया के वार्ड तीन निवासी नावेद अली ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन नसरीन की शादी नगर पंचायत के वार्ड आठ निवासी मोहम्मद इरशाद के साथ दो साल पूर्व हुई थी।
विज्ञापन

उसने बताया कि उसकी बहन के पति समेत ससुराल वाले शादी में मिले दहेज से खुश नहीं थे। सभी दो लाख रुपये नकद व चारपहिया वाहन की मांग कर रहे थे। आरोप है कि एक नवंबर की रात को उसकी बहन को रास्ते से हटाने के लिए पति व ससुराल वालों ने पहले मारा-पीटा। उसके बाद उसकी बहन के ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग के हवाले कर दिया। चीख पुकार की आवाज सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने किसी प्रकार आग की लपटों में झुलस रही उसकी बहन को बचाया। बताया कि उसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी मोहम्मद इरशाद, नौशाद, आसमा व फातमा के खिलाफ जलाकर महिला को मारने के प्रयास में प्राथमिकी दर्ज की है। थाना प्रभारी निरीक्षक विजेन्द्र सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें