मैनाठेर। क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर हमीर स्थित जामा मस्जिद में बृहस्पतिवार रात नमाज-ए-तरावीह में कुरान ए करीम मुकम्मल होने पर तबर्रुक बांटने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हुई। उस समय दोनों को समझा बुझाकर शांत कर दिया था। शुक्रवार को जुमा अलविदा की नमाज के बाद मस्जिद के बाहर पहुंचने पर दोनों पक्षों में फिर से छींटाकशी हो गई। दोनों पक्षों में पहले मारपीट हुई और बाद में एक-दूसरे ईंट पत्थर फेंक कर मारे गए जिसमें तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने घायल नजारुल घायल का कुंदरकी सीएचसी में भर्ती कराया उपचार कराया है।
पुलिस के पहुंचने पर विवाद शांत हो गया तो पुलिस वापस लौट आई। घायल युवक की ओर से शिकायती पत्र देते हुए बताया गया गुरुवार की रात में आफताब, जैनुल, रब्बानी, तबर्रुख बांटने के दौरान विवाद कर रहे थे, इसी बात की रंजिश को मानते हुए अगले दिन शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद नजारुल, वसीम, जुनैद, मस्जिद से नमाज पढ़ कर बाहर निकले तभी तीनों भाइयों ने मिलकर मारपीट शुरू कर दिया और ईंट पत्थर बरसाने लगे। इस दौरान नजारुल घायल हो गए, पथराव के दौरान मस्जिद की बाहरी दीवार पर लगी टाइल्स भी टूट गईं। पुलिस ने देर शाम गांव में तैनात रही लेकिन मामला शांत होने पर वापस लौट आई। वहीं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद उबेद ने बताया कि गुरुवार की रात्रि जामा मस्जिद में कुरान शरीफ मुकम्मल हुआ था। इसके बाद तबर्रुक बांटने के दौरान नजारुल पक्ष और आफताब और उसके भाइयों की कहासुनी हो गई अगले दिन जुमे के बाद मस्जिद के बाहर दोनों पक्षों में दोबारा कहासुनी और मारपीट हुई।वहीं इंस्पेक्टर किरन पाल ने बताया कि शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद रसूलपुर हमीर गांव से सूचना मिली कि दो पक्षों में मारपीट हुई है, पुलिस घटनास्थल पर पहुंची मारपीट के दौरान घायल नजारुल का मेडिकल परीक्षण कराया गया, घायल की ओर से शिकायती पत्र मिला है जिसमें लगभग 20 लोगों के द्वारा मारपीट करने को बताया गया है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
। बताते हैं कि दोनों पक्षों में पहले मारपीट हुई और बाद में एक-दूसरे ईंट पत्थर फेंक कर मारे गए जिसमें तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने घायल नजारुल घायल का कुंदरकी सीएचसी में भर्ती कराया उपचार कराया है। पुलिस के पहुंचने पर विवाद शांत हो गया तो पुलिस वापस लौट आई। घायल युवक की ओर से शिकायती पत्र देते हुए बताया गया गुरुवार की रात में आफताब, जैनुल, रब्बानी, तबर्रुख बांटने के दौरान विवाद कर रहे थे, इसी बात की रंजिश को मानते हुए अगले दिन शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद नजारुल, वसीम, जुनैद, मस्जिद से नमाज पढ़ कर बाहर निकले तभी तीनों भाइयों ने मिलकर मारपीट शुरू कर दिया और ईंट पत्थर बरसाने लगे। इस दौरान नजारुल घायल हो गए, पथराव के दौरान मस्जिद की बाहरी दीवार पर लगी टाइल्स भी टूट गईं। पुलिस ने देर शाम गांव में तैनात रही लेकिन मामला शांत होने पर वापस लौट आई। वहीं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद उबेद ने बताया कि गुरुवार की रात्रि जामा मस्जिद में कुरान शरीफ मुकम्मल हुआ था। इसके बाद तबर्रुख बांटने के दौरान नजारुल पक्ष और आफताब और उसके भाइयों की कहासुनी हो गई अगले दिन जुमे के बाद मस्जिद के बाहर दोनों पक्षों में दोबारा कहासुनी और मारपीट हुई।वहीं इंस्पेक्टर किरन पाल ने बताया कि शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद रसूलपुर हमीर गांव से सूचना मिली कि दो पक्षों में मारपीट हुई है, पुलिस घटनास्थल पर पहुंची मारपीट के दौरान घायल नजारुल का मेडिकल परीक्षण कराया गया, घायल की ओर से शिकायती पत्र मिला है जिसमें लगभग 20 लोगों के द्वारा मारपीट करने को बताया गया है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।