फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: असदपुर में दो गुट भिड़े, ईंट-पत्थर चलाने का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनाठेर। थाना क्षेत्र के ग्राम असदपुर में ट्रक मजदूरी के पैसों को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि जमकर मारपीट और पथराव हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव निवासी रेहान पुत्र एहसान का आरोप है कि गांव के ही अहमद पुत्र कल्लन पर उसके ट्रक चलाने के 20 हजार रुपये बाकी थे। बताया गया कि अहमद बिना हिसाब किए ही रेहान को अपने साथ ट्रक पर ले जाने की बात कर रहा था। इसी दौरान रुपये मांगने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। बताया जाता विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और मारपीट के साथ ईंट-पत्थर चलने लगे। अचानक हुए पथराव से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं घटना के बाद पुलिस ने देर शाम दोनों पक्षों के करीब एक दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पीड़ित की तहरीर आधार पर 13 लोगों के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें