फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: तमंचे के बल पर दो दोस्तों ने युवती से किया सामूहिक दुष्कर्म, विरोध करने पर पीड़िता और उसकी मां को पीटा

Sun, 22 Jan 2023 02:35 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घर में घुसकर दो दोस्तों ने एक युवती के साथ तमंचे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने विरोध करने पर पीड़िता और उसकी मां के साथ मारपीट की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के कटघर थाना इलाके में घर में घुसकर दो दोस्तों ने एक युवती के साथ तमंचे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़िता और उसकी मां के साथ मारपीट की। इस मामले में पुलिस ने मारपीट, सामूहिक दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर केस दर्ज किया है। जिसमें महिला ने बताया कि कटघर के विजय नगर निवासी अनिकेत छह माह पहले उसकी बेटी को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया था। आरोपी ने उसे अपने घर में छिपाकर रखा और उससे देह व्यापार कराने की कोशिश की। पीड़ित ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और घर से निकाल दी। 

आरोपी ने युवती से शादी कने से भी इंकार कर दिया था। दो दिन पहले आरोपी अनिकेत, अपने दोस्त अरविंद और अपनी दो बहन और मां के साथ उसके घर में घुस आया। आरोपियों ने आते ही मां बेटी के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद आरोपी अनिकेत और अरविंद युवती को तमंचे के बल कमरे में ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। कटघर थाना प्रभारी राजेश सोलंकी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। अब तक की जांच में सामने आया कि युवती अपनी मर्जी से युवक के साथ गई थी। अब उसकी मां ने केस दर्ज कराया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें