फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बेहोशी की हालत में मिले दो दोस्त, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र के लाइन पार में सोमवार की देर रात दो दोस्त नशे की हालत में पड़े मिले। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों को जिला अस्पताल ले गई, जहां एक दोस्त अजय की मौत हो गई। वह रेलवे में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बताया जा रहा है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि दोनों इंजेक्शन लगाते थे और सोमवार की रात भी नशे के इंजेक्शन लगाए थे। पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने अजय का शव उसके परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के दोंदल थाना क्षेत्र के कोला गांव निवासी अजय (30) रेलवे विभाग में चतुर्थश्रेणी पद पर दिल्ली निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर तैनात है। इससे पहले मुरादाबाद में तैनाती के दौरान उसकी दोस्ती मझोला के लाइन पार प्रकाश नगर निवासी अंकुश चौधरी से हो गई थी। दोनों इसी दौरान इंजेक्शन लगाने लगे थे। सोमवार को भी अजय मुरादाबाद अंकुश से मिलने आया था। सोमवार की रात भी दोनों ने लाइन पार में रेलवे के खाली पड़े क्वार्टर में नशे के इंजेक्शन लगाए थे। जहां दोनों की हालत बिगड़ गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें जिला अस्पताल भिजवा दिया जहां उपचार के दौरान अजय की मौत हो गई। मंगलवार को अजय के पिता चंद्रपाल और अन्य परिजन भी मुरादाबाद आ गए। पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें