फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: तेंदुए के हमले में चार मौतों पर सीएम से आर्थिक सहायता की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। ठाकुरद्वारा तहसील के गांव बहापुर बलिया में तेंदुए के हमलों में चार ग्रामीणों की मौत के मामले में पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता दिलाने की पहल की गई है। उत्तर प्रदेश सैनी सभा ट्रस्ट के प्रदेश अध्यक्ष एवं नामित पार्षद रवि सैनी ने गांव पहुंचकर मृतकों के परिजनों से मुलाकात की और घटना की जानकारी राज्य मंत्री जसवंत सिंह सैनी को दी। रवि सैनी की ओर से दी गई जानकारी का संज्ञान लेते हुए राज्य मंत्री, संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास विभाग, उत्तर प्रदेश जसवंत सिंह सैनी ने मंगलवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री से मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र सौंपकर मृतकों के आश्रितों को आर्थिक सहायता और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। पत्र में बताया गया कि तीन से 29 अगस्त के बीच तेंदुए के हमलों में जगराज सैनी, ब्रह्मो देवी, मिथिलेश सैनी और संतोष सैनी की मौत हुई है। सभी मृतक गरीब परिवारों से थे और परिवार के भरण-पोषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते थे। राज्य मंत्री ने मुख्यमंत्री विवेकाधीन राहत कोष से पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता देने के साथ ही आवास और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें