फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मुरादाबाद हाईवे पर दो डंपर टकराए, चालक समेत दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। मुरादाबाद हाईवे पर दो डंपरों में भिड़ंत हो गई। हादसे में एक डंपर चालक समेत दो लोग घायल हो गए। घटनास्थल पर करीब आधे घंटे तक ट्रैफिक बाधित रहा। सूचना पर पुलिस ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। वहीं घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

दुर्घटना शुक्रवार को सुबह करीब 10 बजे सनसाइन पब्लिक स्कूल के पास हुई। मुरादाबाद की ओर से दो तेज रफ्तार डंपर एक-दूसरे से आगे निकलने की कोशिश कर रहे थे। तभी सनसाइन पब्लिक स्कूल के पास एक डंपर ने आगे जा रहे दूसरे डंपर में टक्कर मार दी। जिससे डंपर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। उसका चालक भी घायल हो गया जबकि दूसरा डंपर स्कूल की सड़क के पास खड़ी निजी बस से जा टकराया। टक्कर से बस भी क्षतिग्रस्त हो गई। वहां खड़ा गांव पसियापुर पदार्थ निवासी सुनील कुमार भी डंपर की चपेट में आकर घायल हो गया।
घायल सुनील कुमार और डंपर चालक गांव सिहाली खददर निवासी कुलदीप कुमार को नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया। पुलिस ने सड़क पर खड़े दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवा कर ट्रैफिक को सुचारू कराया। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें