बिलारी। शाहबाद रोड स्थित बीएचपी मेमोरियल इंटर कॉलेज में शनिवार सुबह वार्षिक समारोह आयोजित हुआ। जिसमें विभिन्न कक्षाओं के मेधावी छात्रों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
समारोह में कक्षा एक के अनम और सिब्ते हसन, कक्षा दो के अब्दुल मुकीम और मोहम्मद नादिर, कक्षा तीन के आफिया और नक्षपाल, कक्षा चार के युसरा और केसर कक्षा पांच के तूबा नूर और गौरी, कक्षा छह के स्वालेहा और इरम, कक्षा सात के सादिया और उमर, कक्षा आठ के आफिया और मुस्कान कक्षा नौ के कशिश और रुकैया, कक्षा ग्यारह तुषार और प्रिंस को क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर अपनी कक्षाओं में रहने पर शील्ड देकर सम्मानित किया गया। समारोह की संयुक्त अध्यक्षता कॉलेज संस्थापक हाजी ताहिर हुसैन और कॉलेज संचालक जीशान पाशा एडवोकेट तथा संयुक्त संचालन कॉलेज प्रधानाचार्य बिंटू सिंह और शहजाद हुसैन ने किया। वहीं अतिथि हाजी रईस आलम, मुजफ्फर हुसैन नादिर, सखाबत सलमानी, कासिम अंसारी, रिजवान पाशा, आमिल सिददीकी, ओलिया निजाम, हाजी दिलशाद अंसारी, फैसल इरफान, वकार अहमद, भूरा पहलवान, शरीफ अहमद खां, गुलाम जीलानी आदि ने विचार रखे। इस अवसर पर इंद्रजीत सिंह, जयवीर सिंह, राजवीर सिंह, तौफीक अकरम, नईमुद्दीन अंसारी, शोएब आलम, अंजु अग्रवाल, अनीता अग्रवाल, सानिया, आलिया, बुशरा, नाजनीन, नेहा, शाहीन, आरती, प्रेरणा, सोनम व अर्चना आदि रहे। संवाद