फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ एक्सप्रेस की चपेट में आए दो दोस्तों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। हावड़ा से हरिद्वार के बीच चलने वाली कुंभ एक्सप्रेस 12369 की चपेट में आने से दो दोस्तों की मौत हो गई। रविवार दोपहर 12.40 बजे मूंढ़ापांडे थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों की शिनाख्त कपड़ों की तलाशी में मिले पहचानपत्र से की। इसके बाद मालगाड़ी को भी पीछे ही रोकना पड़ा।
विज्ञापन

कुंभ एक्सप्रेस के लोको पायलट ने दलपतपुर के स्टेशन मास्टर को किमी संख्या 1383/13 पर हादसे होने की सूचना दी। मूंढ़ापांडे थाने के दरोगा कृपादेव ने मौके पर पहुंचकर शवों के कपड़ों से मिले पहचान पत्र से मृतकों की पहचान की। करन कुमार (18) लखनऊ और हरदोई के लाले (19) के रूप मेें हुई है। उनके परिवारों से संपर्क किया गया है। शवों को मोर्र्चरी में भेजा गया है। विवेचक के मुताबिक यह दोनों मूढ़ापांडे के नियामतपुर में रहने वाले राहुल के साथ चंडीगढ़ में डीजे का काम करते थे। तीसरे दोस्त राहुल के मुताबिक रामपुर में उसकी मौसेरी बहन की शादी में शामिल होने के लिए सभी चंडीगढ़ से आए थे। विवेचक के मुताबिक ऐसा प्रतीत होता है कि दोनों राहुल के घर के पीछे की तरफ गुजरने वाली रेलवे पटरी के पास टहलते हुए पहुंचे होंगे। ट्रैक पर अचानक कुंभ एक्सप्रेस आने के बाद बच नहीं पाए होंगे। अब दोनों के परिवार वालों के मुरादाबाद आने का इंतजार किया जा रहा है। इनका पोस्टमार्टम सोमवार को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें