मुरादाबाद। मुरादाबाद से लोधीपुर के बीच रविवार सुबह दस बजे से सिग्नल सिस्टम में खराबी आने के बाद ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो गया। शाम को करीब चार बजे सिस्टम सुधारा जा सका। गेट संख्या 01/सी पर किमी संख्या 03/22-20 के बीच तकनीकी समस्या आई थी। स्टेशन मास्टर ने तकनीकी खराबी की जानकारी स्टाफ को भेजी थी।
रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक सिग्नल सिस्टम में आई खराबी को ठीक करने के लिए स्टाफ जुटा, लेकिन चार घंटे तक मशक्कत होती रही। इसकी वजह से 12523 न्यू जलपाईगुड़ी दिल्ली साप्ताहिक एक्सप्रेस 20 मिनट, 12583 लखनऊ से आनंद विहार डबल डेकर 25 मिनट, 14556 दिल्ली टनकपुर बरेली एक्सप्रेस 10 मिनट, 15910 अवध असम एक्सप्रेस 10 मिनट, 54391 अलीगढ़ गजरौला पैसेंजर 25 मिनट और 20506 दिल्ली डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस 10 मिनट के अतिरिक्त ठहराव के साथ आगे रवाना की जा सकी।