फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर ने बाइक को रौंदा, मां-बेटी की मौत

Mon, 03 Aug 2015 07:33 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर क्षेत्र में हाईवे स्थित कस्बा पुलिस चौकी के सामने गैस टैंकर ने बाइक को रौंद दिया। दुर्घटना में गर्भवती महिला और उसकी मासूम बेटी की मौत हो गई। वहीं बाइक चालक हादसे में जख्मी हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों को भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन



रविवार सुबह करीब आठ बजे अब्दुल्लापुर गांव निवासी राबिल हुसैन की 28 वर्षीय गर्भवती पत्नी फरहाना अपनी दो साल की बीमार बेटी अलफिया को दवाई दिलाने के लिए जा रही थी। बाइक फरहाना के जेठ इरफान का बेटा परवेज आलम चला रहा था। कुंदरकी में हाईवे स्थित कस्बा पुलिस चौकी के पास पीछे से आए इंडेन कंपनी के टैंकर ने बाइक को टक्कर मार दी। भीषण दुर्घटना में मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि बाइक चला रहे परवेज आलम को हल्की चोटें आईं।


घायलों को लोग पीएचसी पर लाए, जहां अलफिया चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि फरहाना को प्राथमिक उपचार के बाद परिजन कॉसमॉस अस्पताल को ले गए, जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मां-बेटी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर पुलिस ने गैस टैंकर को कब्जे ले लिया है। थानाध्यक्ष यशपाल सिंह ने बताया कि टैंकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और उचित कार्रवाई को अमल में लाई जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें