फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से दो की मौत, 39 नए मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। टीएमयू में भर्ती दो कोरोना संक्रमितों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एक मरीज की मौत भर्ती होने के 12 घंटे के भीतर मौत हो गई। जबकि दूसरे संक्रमित का दस दिन से इलाज चल रहा था। मरने वाले शहर के मंडी चौक और हिमगिरी कालोनी के रहने वाले थे। जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 166 हो गई है। वहीं सरकारी लैब से आई रिपोर्ट में 39 लोग पॉजिटिव पाए गए।
विज्ञापन

शहर के मंडी चौक निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव निकले थे। परिजनों ने दस अक्तूबर को टीएमयू अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान सोमवार तड़के उनकी मौत हो गई। वहीं हिमगिरी कालोनी निवासी 35 वर्षीय युवक को संक्रमित पाए जाने पर रविवार दोपहर टीएमयू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रात 12.40 बजे युवक की मौत हो गई। डाक्टरों की देखरेख में दोनों का अंतिम संस्कार कराया गया। इसके अलावा सोमवार को सरकारी लैब से आई रिपोर्ट में 39 नए संक्रमित पाए गए हैं। जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या अब 10345 हो गई है। वहीं 9625 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें