फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद में संक्रमित अधेड़ महिला समेत दो लोगों की मौत, 33 नए मामले

Sat, 18 Jul 2020 02:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
कोरोना वायरस(सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन

शुक्रवार को कोरोना संक्रमित दो मरीजों की मौत हो गई। टीएमयू के कर्मचारी की पत्नी और बेटा, एसबीआई के पांच कर्मी, आरएम कार्यालय के आपरेटर समेत 33 नए संक्रमित मिले हैं। इनमें तीन पॉजिटिव जिला अस्पताल स्थित ट्रू नेट मशीन और पांच निजी लैब से आए हैं। जबकि शेष केजीएमयू से आए हैं। नए मरीजों के साथ मुरादाबाद जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 890 और मृतकों की 37 पहुंच गई है।

विज्ञापन


सीएमओ डा. एमसी गर्ग ने बताया कि सिविल लाइन निवासी अधेड़ महिला पिछले सप्ताह कोरोना पॉजिटिव आई थी। अधेड़ को सांस और बुखार की शिकायत के बाद टीएमयू में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को अधेड़ महिला की मौत हो गई। कांठ रोड स्थित एशियन विवेकानंद अस्पताल में भी 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। सोनकपुर स्टेडियम के पास रहने वाले बुजुर्ग की हरथला में हार्डवेयर की दुकान है। बुजुर्ग को ब्लड प्रेसर और बुखार की शिकायत थी। विवेकानंद अस्पताल ने निजी लैब से उनका सैंपल कराया।

सैंपल पॉजिटिव आने के साथ बुजुर्ग की शुक्रवार अपराह्न में मौत हो गई। सीएमओ ने बताया कि टीएमयू के एक अधिकारी के पॉजिटिव आने के बाद स्टाफ और उनके परिवारों के सैंपल कराए जा रहे हैं। एक कर्मचारी की पत्नी और बेटे को हल्की खांसी की शिकायत थी। इसके बाद जिला अस्पताल में ट्रू नेट मशीन पर मां-बेटे का शुक्रवार को सैंपल कराया गया। दोनों पॉजिटिव आए हैं।
विज्ञापन


बुद्धि विहार निवासी 55 साल की महिला भी ट्रू नेट मशीन से पॉजिटिव आई है। महिला को सांस की दिक्कत के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं उसकी जांच के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ ने बताया कि पाकबड़ा निवासी 17 साल की किशोरी पॉजिटिव आई है। किशोरी को बुखार की शिकायत पर टीएमयू में भर्ती कराया गया। वहीं से निजी लैब से उसका सैंपल हुआ। किशोरी के पिता खाद्य विभाग में नौकरी करते हैं।

किसरौल निवासी 28 वर्षीय युवक भी निजी लैब से पॉजिटिव आया है। युवक का पेट का आपरेशन होना है। विवेकानंद अस्पताल के डाक्टरों ने आपरेशन से पहले उसका निजी लैब से सैंपल कराया और पॉजिटिव आया है। बिलारी निवासी 36 साल का युवक भी संक्रमित आया है। युवक अभी मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती है।

रोडवेज के आरएम कार्यालय में तैनात 19 वर्षीय कंप्यूटर आपरेटर संक्रमित आया है। बिलारी निवासी आपरेटर ने रैंडम सैंपल कराया था। एसबीआई मुख्य ब्रांच के पांच कर्मचारियों के पॉजिटिव आने से हड़कंप मचा है। इनमें क्रेडिट कार्ड सेल्स का 27 वर्षीय युवक, 45 साल का सुरक्षा गार्ड, 38 वर्षीय बैंक असिस्टेंट कर्मी, चीफ मैनेजर का 24 साल का चालक और 46 वर्षीय महिला क्लर्क भी संक्रमित आई है। इससे पहले बैंक में कई कर्मी पॉजिटिव आ चुके है।

असमोली निवासी टीएमयू में कंप्यूटर आपरेटर युवक भी पॉजिटिव है। सूर्य नगर निवासी 67 साल के रेलवे से रिटायर्ड कर्मी, प्रकाश नगर निवासी 50 साल की महिला और 26 साल का उसका बेटा भी पॉजिटिव है। चंद्र नगर निवासी 18 साल का युवक और साकेत कालोनी निवासी अधिवक्ता और उसकी बेटी भी संक्रमित आई है। बंगला गांव निवासी 36 साल का युवक, कंजरी सराय निवासी 38 साल का ब्रेड बेचने वाले सेल्समैन संक्रमित आया है। तंबाकू वालान निवासी परिवार के दो सदस्य भी संक्रमित आए हैं। कंजरी सराय निवासी 8 साल का लड़का और 24 वर्षीय युवक भी पॉजिटिव आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें