फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: सोशल मीडिया पर छाया ग्लोब पार्क का म्यूजिकल लेजर शो, लोगों ने सेल्फी ले उठाया लुत्फ

Mon, 24 Oct 2022 07:49 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद

सार

शनिवार और रविवार दो दिन फाउंडेशन की ओर से म्यूजिकल लेजर शो का आयोजन किया गया। शाम छह बजे से रात 11 बजे तक चले इस लेजर शो का शहर के लोगों ने लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
लेजर शो का लुभावना दृश्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद शहर के पीएसी तिराहे के पास ग्लोब पार्क में दो दिन हुआ म्यूजिकल लेजर शो आकर्षण का केंद्र बना रहा। सोशल मीडिया पर भी म्यूजिकल लेजर शो छाया रहा। तिराहे से गुजरने वालों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर खूब पोस्ट किए।

विज्ञापन


पीएसी ग्लोब पार्क का सिद्ध कल्चर फाउंडेशन और नगर निगम ने पीपीपी मॉडल के तहत सौंदर्यीकरण कराया है। इस पार्क में शनिवार और रविवार दो दिन फाउंडेशन की ओर से म्यूजिकल लेजर शो का आयोजन किया गया। शाम छह बजे से रात 11 बजे तक चले इस लेजर शो का शहर के लोगों ने लुत्फ उठाया।

लोगों ने शो का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. अनुराग मेहरोत्रा ने बताया कि पार्क में एक ग्लोब को सजाया गया है जोकि विश्व में पीतलनगरी की पहचान को दर्शाता है। फाउंडेशन का उद्देश्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बढ़ावा देना है। लोगों ने लेजर शो का काफी सराहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें