फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से रेप की कोशिश में पांच साल कैद

Sat, 07 Nov 2015 02:21 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसकर नाबालिग से बलात्कार करने के प्रयास में दो आरोपियों को दोषी करार देते हुए अदालत ने पांच - पांच वर्ष कारावास की सजा सुनाई है। खास बात यह है कि अदालत का यह फैसला घटना के महज पांच माह के भीतर आया है। नाबालिग से रेप की कोशिश की यह घटना पांच माह पहले ठाकुरद्वारा में हुई थी।
विज्ञापन



अदालत के फैसले के बाद दोषियों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर जेल भेज दिया गया। ठाकुरद्वारा निवासी एक व्यक्ति ने 30 मई 2015 को मोहल्ले के ही शाहफेज पुत्र मशकूर और जुनैद पुत्र नन्हे के खिलाफ ठाकुरद्वारा थाने पर घटना की बाबत मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़िता का कहना था कि वह अपने परिवार के साथ घर में सो रही थी।


मोहल्ले के दोनों युवकों ने घर में घुसकर उसके साथ तमंचे और चाकू का भय दिखाकर बलात्कार करने का प्रयास किया। विरोध करने पर वार करके उसे घायल कर दिया। पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर आरोप पत्र दाखिल किया था। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनीता राज ने दोनों आरोपियों को दोषी करार देते हुए पांच साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें