फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कमरे में अंगीठी जलाकर सोए दो भाइयों की मौत, नोएडा में मजदूरी करने गए थे दोनों

Sun, 25 Jan 2026 07:43 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद/ग्रेटर नोएडा

सार

परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को पूरे दिन बारिश होने के कारण नोएडा में ठंड बढ़ गई थी। इस कारण दोनों रात में कमरे में अंगीठी जलाकर सोए थे। सोने से पहले उन्होंने फोन पर सारी स्थिति परिजनों को बताई थी।
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा में मजदूरी करने गए मैनाठेर क्षेत्र के चचेरे-तहरे भाइयों की दम घुटने से मौत हो गई। वह कमरे में अंगीठी जलाकर सोए थे। नगर पंचायत महमूदपुर माफी निवासी फुरकान (35) और साहिल (18) नोएडा में श्रमिक थे। वहीं नोएडा कमिश्नरेट पुलिस के मीडिया सेल ने घटना की जानकारी से इन्कार किया है। 

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को पूरे दिन बारिश होने के कारण नोएडा में ठंड बढ़ गई थी। इस कारण दोनों रात में कमरे में अंगीठी जलाकर सोए थे। सोने से पहले उन्होंने फोन पर सारी स्थिति परिजनों को बताई थी। शनिवार सुबह परिजनों ने बेटे से बात करने के लिए फोन मिलाया तो उठा नहीं। दोनों के माता-पिता ने कई बार काॅल की।  फोन न उठने पर नोएडा में ही इनके साथ मजदूरी करने वाले युवकों को जानकारी दी। साथियों ने कमरे पर जाकर देखा तो दरवाजे-खिड़की अंदर से बंद थे। वे दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे तो दोनों अचेत पड़े थे। उठाने की कोशिश के दौरान पता चला कि दोनों की मौत हो चुकी है। 

कमरे में अंगीठी रखी हुई थी। इससे माना गया कि बंद कमरे में अंगीठी से निकले धुएं और गैस से दम घुटने के कारण उनकी जान चली गई। साथियों से यह जानकारी मिलते ही महमूदपुर माफी में दोनों परिवारों में चीख पुकार मच गई। शनिवार दोपहर बाद उनके शव गांव लाए गए और गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें