फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: हमला कर मारपीट करने के आरोपी दो सगे भाई गिरफ्तार

Mon, 08 Dec 2025 01:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। क्षेत्र के गांव सिरसा ठाट में चार दिन पहले खेत से लौट रहे किसान और बचाने आई महिला सहित तीन पर हमला करते हुए पीट कर घायल कर देने के आरोपी दो सगे भाइयों को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

गांव सिरसा ठाट निवासी राजेश कुमार ने कांठ थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा था कि उसके पिता बलराम सिंह बृहस्पतिवार की शाम खेत से लौट रहे थे। आरोप था कि जब वह गांव के जगदीश के घर के पास पहुंचे तो उसके बेटे अंकित, सुनील और संजय गालियां देने लगे। जब विरोध किया तो इन्होंने हमला करते हुए उन्हें पीटा, उसके पिता के शोर मचाने पर परिवार के नितिन और कमलेश बचाने आए तो आरोपियों ने इन दोनों के साथ भी मारपीट की थी। जान से मारने की धमकी भी दी थी। जिससे उसके पिता सहित तीनों घायल हो गए। रविवार को पुलिस ने आरोपी संजय और सुनील को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें