फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दो दिन में दो बाइक चोरी, कैमरों में कैद पर चोरों की तस्वीर

Thu, 16 Jul 2026 02:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
कुंदरकी में सीसीटीवी कैमरे में कैद गए बाइक ले जाते आरोपी फोटो बाइक स्वामी
विज्ञापन
दो दिन में नगर से दो बाइक चोरी हो गईं। इससे पहले भी मुरादाबाद आगरा हाईवे से सटे नानपुर गांव के साप्ताहिक बाजार से कई बाइक चोरी घटनाएं सामने आ चुकी है। जिससे स्पष्ट हो रहा है कि कुंदरकी में वाहन चोर गिरोह सक्रिय है।
विज्ञापन


रविवार दोपहर पैठ बाजार में घर के बाहर से कासिम खान की बाइक चोरी कर ली गई जिसको पुलिस खोज नहीं पाई थी तो सोमवार की दोपहर में तेवर पट्टी उर्फ काजीपुरा संपर्क मार्ग पर मदरसा रजा ए मुस्तफा के प्रबंधक कारी वकील अहमद के घर के सामने खड़ी बाइक चोरी कर ली गई। उन्होंने परिजनों के साथ नगर में 12 सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो दो चोर उनकी बाइक ले जाते नजर आए लेकिन चोरों ने अपने चेहरे कपड़े से ढक रखे थे। वहीं नगर में पैठ रोड से जब वह पैदल आ रहे थे तो उनके मुंह कपड़े से नहीं ढके हुए थे जिससे चोरों के चेहरे पर साफ नजर आ रहे हैं। वहीं पुलिस खोजबीन में जुटी है और जल्द ही चोरी की दोनों बाइकें बरामद करने दावा कर रही है। वहीं पुलिस खोजबीन में जुटी है और जल्द ही चोरी की दोनों बाइकें बरामद करने का भरोसा दिला रही है लेकिन तीन दिन से भी सफलता नहीं मिल पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें