फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। अस्पताल में भर्ती मरीज का हाल जानने के बाद अपने घर लौट रहे दो बाइक सवार युवकों को तेज गति ट्रैक्टर-ट्रॉली ने चक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीण ने पीछाकर ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़ लिया, लेकिन चालक फरार हो गया। ग्रामीणों ने शवों को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। पूर्व सांसद एवं एसपी देहात के चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई एवं मृतक आश्रितों को सरकारी सहायता के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खोला। पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुंदर नगर भूतखेड़ा निवासी 26 वर्षीय राकेश कुमार पुत्र लल्लू सिंह और डिलारी के ग्राम सहसपुरी निवासी मनोज कुमार (26) पुत्र खचेड़ू सिंह बीती रात काशीपुर के अस्पताल में भर्ती सोनू कुमार निवासी सुंदर नगर भूतखेड़ा का हाल जानने गए थे। सोनू कुमार, राकेश कुमार का भाई और मनोज कुमार का साढू़ है। गुरुवार की सुबह दोनों अस्पताल से एक बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। कमालपुरी रोड पर ग्राम पसियापुरा में सुबह करीब आठ बजे बाइक को सामने से तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी। ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक दोनों युवकों को रौंदते हुए वहां से फरार हो गया। घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने पीछा कर ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोका। चालक ट्रैक्टर-ट्राली छोड़कर फरार हो गया।
ग्रामीणों ने ट्रैक्टर-ट्रॅाली को वापस घटनास्थल पर लाकर लेकर शवों के पास आड़ा तिरछा खड़ाकर जाम लगा दिया। जानकारी मिलने पर एसपी ग्रामीण विद्या सागर मिश्र, एसडीएम परमानंद सिंह, सीओ डॉ. अनूप कुमार भी घटनास्थल पर पहुंच गए और लोगों को समझाने की कोशिश की। जानकारी मिलने पर पूर्व सांसद कुंवर सर्वेश सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई एवं मृतकों के परिजनों को सरकारी सहायता का आश्वासन दिया। राकेश के भाई अशोक कुमार की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी चालक नावेद निवासी बंकावाला कोतवाली ठाकुरद्वारा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें