फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: फर्जी दस्तावेज से अवैध खनन करते दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भगतपुर (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

थाने की पुलिस ने शुक्रवार को फर्जी दस्तावेज से खनन कर रहे उमर और वकील को पुलिस ने पकड़ लिया। दोनों उत्तराखंड से डंपर में अवैध रूप से खनिज भरकर ला रहे थे।
विज्ञापन


थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि कुछ लोग खनन संबंधित फर्जी दस्तावेज तैयार कर उत्तराखंड से डंपर में खनिज भरकर ला रहे है। इस पर उन्होंने उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश बाॅर्डर पर स्थित नेपा चौकी पर पहुंचे और नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग करने लगे। इस दौरान उन्होंने एक डंपर को रोककर उसके चालक से उससे भरे खनिज संबंधी कागजात मांगें। जिस पर चालक ने ट्रॉजिंट पास (टीपी) दिखाया जो जांच में फर्जी पाया गया। इस पर पुलिस ने भगतपुर थाना क्षेत्र के दौलपुरी वमनिया निवासी उमर और डिलारी थाना क्षेत्र के तुमड़िया कला निवासी वकील को गिरफ्तार कर लिया। मौके पर मौजूद खान खनन अधिकारी सूरज कुमार की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं पूछताछ में अन्य लोगों के भी नाम सामने आए है। जिस पर पुलिस उक्त लोगों की तलाश में जुट गई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें