फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: किला तिराहे पर फायरिंग और मारपीट में दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में किला तिराहे पर फायरिंग और मारपीट के मामले में पुलिस ने दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए। शनिवार की दोपहर बाद पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। इस मामले में पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात करीब एक बजे किला तिराहे के पास युवकों के दो गुटों में जमकर मारपीट और फायरिंग हुई थी। लकी सैनी नाम के युवक को गोली लगी थी। उसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस मामले में रामगंगा विहार चौकी इंचार्ज दीपक पवार ने दोनों पक्षों के युवकों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें एक पक्ष के आदर्श काॅलोनी निवासी सौरभ उर्फ सनी, आशियाना निवासी अपिल चौहान, गोली लगने से घायल हुए। बैंक काॅलोनी खुशहालपुर निवासी लकी सैनी, खुशहालपुर निवासी ध्रुव धवन और वॉले और दूसरे पक्ष के कांठ रोड प्रकाश एन्क्लेव निवासी विशाल चौधरी उर्फ खुशी , नवीन नगर निवासी अर्णव, भटावली निवासी हर्ष चौधरी उर्फ जानी और अर्पित चौधरी के अलावा छह अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि इस मामले में दो आरोपी सौरभ कुमार उर्फ सनी और अपिल चौहान को गिरफ्तार किया है। दोनों से तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें