फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दंपती से कुंडल लूटने के दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 16 Jun 2025 01:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकबड़ा (मुरादाबाद)। टीएमयू अस्पताल से लौट रहे बाइक सवार दंपती से कुंडल लूटने के मामले में पुलिस ने एक नाबालिग सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। नाबालिग को पुलिस ने बाल सुधार गृह और दूसरे आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


संभल जिले के असमोली थाना क्षेत्र के ग्राम मवई ठकुरान निवासी धर्मेंद्र अपनी पत्नी वीना के साथ टीएमयू अस्पताल में भर्ती अपने ममेरे भाई को देखने दो मई को आए थे। शाम लगभग 6:30 बजे घर लौटते समय पाकबड़ा के लोदीपुर राजपूत स्थित सत्या कॉलेज के पास, बाइक सवार दो लुटेरों ने वीना के कान से कुंडल खींच ली और फरार हो गए थे। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। इसके बाद से पुलिस केस दर्ज कर लुटेरों की तलाश में जुट गई। फुटेज के आधार पर पाकबड़ा पुलिस ने इस मामले में सुहेल निवासी बुद्ध बाजार, पाकबड़ा और एक नाबालिग को पकड़ लिया। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया की पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने उनके पास से लूटे गए कुंडल और घटना में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद कर लिया है। नाबालिग को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है, जबकि आरोपी सुहेल को अदालत में पेश करने के बाद उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें