बिलारी। स्थानीय तहसील के बीस इंटर कॉलेज को प्रदेश शासन द्वारा बोर्ड परीक्षा का केंद्र बनाया गया है।
हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से शुरू हो रही है। जिन इंटर कॉलेजों को बोर्ड परीक्षा केंद्र बनाया गया है उनमें परीक्षाओं की वेब कास्टिंग व्यवस्था के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से पत्र भेजकर डीवीआर का स्टेटिक आइपी एड्रेस और पासवर्ड मांगा गया है।
माध्यमिक शिक्षा विभाग के सूत्रों के अनुसार बिलारी तहसील क्षेत्र में आने वाले मदन स्वरूप इंटर कॉलेज हरियाना, जेएलएम इंटर कॉलेज कुंदरकी, हबीबी इंटर कॉलेज डींगरपुर, एवरग्रीन इंटर कॉलेज कुंदरकी, एनएसबीडी इंटर कॉलेज मैनाठेर, न्यू सैनिक इंटर कॉलेज कमालपुर, एसएच इंटर कॉलेज इमरतपुर, अब्दुल हमीद इंटर कॉलेज रत्नपुर कलां, आरएसएम इंटर कॉलेज सोनकपुर, रामरतन इंटर कॉलेज बिलारी, आरपीवीएम इंटर कॉलेज स्योंडारा, कृषि औद्योगिक इंटर कॉलेज अमरपुरकाशी, शंकर सहाय हर सहाय कन्या इंटर कॉलेज बिलारी, डॉ. देवेंद्रपाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बिलारी, जनता इंटर कॉलेज सहसपुर, ताराचंद इंटर कॉलेज नगलिया शाहपुर, बीएचपी मेमोरियल इंटर कॉलेज बिलारी, राजकीय इंटर कॉलेज नगलिया जट, संजय देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नगलिया शाहपुर और आजाद पब्लिक इंटर कॉलेज बिलारी शामिल हैं।