फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ढाई साल बाद भी बाबू को नहीं किया कार्यमुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुख्यालय आदेश को दरकिनार कर आरटीओ दफ्तर में एक बाबू सीट पर जमा हुआ है। मुख्यालय ने ढाई साल पहले बाबू का गौतमबुद्धनगर ट्रांसफर कर दिया था। बावजूद इसके वह आरटीओ दफ्तर में वरिष्ठ सहायक के पद पर तैनात हैं। अधिकारियों ने अभी उन्हें कार्यमुक्त नहीं किया है।
विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट नगर स्थित आरटीओ दफ्तर में तैनात वरिष्ठ सहायक अतुल कुमार का 15 जुलाई 2021 को तबादला का आदेश हुआ था। पत्र में कहा गया कि संभागीय परिवहन कार्यालय मुरादाबाद वरिष्ठ सहायक को शासकीय कार्यहित व जनहित में स्थानांतरण उप संभागीय परिवहन कार्यालय गौतमबुद्ध नगर के स्थान पर आदेश जारी करते समय त्रुटिवश संभागीय परिवहन कार्यालय मेरठ लिखा जा चुका है। जिसमें संभागीय परिवहन कार्यालय मुरादाबाद वरिष्ठ सहायक का स्थानांतरण उप संभागीय परिवहन कार्यालय गौैतमबुद्ध नगर पढ़ा जाए। बावजूद इसके बाबू आरटीओ दफ्तर में ही तैनात हैं। अधिकारियों ने अभी तक उन्हें कार्यमुक्त नहीं किया। हालांकि आरटीओ राकेंद्र कुमार सिंह ने वरिष्ठ सहायक अतुल कुमार के तबादले से इन्कार किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें