फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म वापसी को लेकर मुरादाबाद के गुरेठा में खीच तान

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकबड़ा। गुरेठा गांव में भाजपा के एक नेता ने दावा किया गांव के तीन परिवारों ने हिंदू धर्म छोड़ कर ईसाई धर्म अपना लिया था आज उन सभी परिवारों को पूजा अर्चना के बाद विधिवत वापस हिंदू धर्म में शामिल किया गया हैं लेकिन इन परिवारों ने इससे इंकार किया है। कहा की हम तो हिंदू थे और हिंदू ही रहेंगे । हमने कभी अपना धर्म परिवर्तन किया ही नही था जो धर्म में वापसी की जाये। कुछ लोग धर्म परिवर्तन के नाम पर उत्पीड़न कर रहे हैं।
विज्ञापन

पाकबड़ा थाना क्षेत्र के गांव गुरेठा में शुक्रवार को सवेरे एक मंदिर में गांव के ही एक भाजपा नेता अभिनय चौधरी ने अपने समर्थकों के साथ एक पूजा का आयोजन किया और गांव के तीन परिवारों को उसमें बुलाया गया। कहा गया कि इन परिवारों ने हिंदू धर्म छोड़ कर ईसाई धर्म को ग्रहण कर लिया हैं। तीनों परिवारों को बुलाकर विधि विधान से पूजा अर्चना आदि कराई गई। गले में फूल मालाएं डाली गई। कहा कि इन सभी को आज हिंदू धर्म में वापस लाया गया है। इसलिए यह विधि विधान कराया गया है। उधर इन परिवारों ने इसे गलत बताया। उन्होंने कोई धर्म परिवर्तन नही किया था। हिंदू ही थे और हैं। हां वे पूजा में अवश्य शामिल हुए थे क्योंकि उन्हें बुलाया गया था कि यदि हिंदू हो तो पूजा में शामिल होकर दिखाओ। इसलिए पूजा में शरीक हो गए। उधर पाकबड़ा थाना प्रभारी रजनी द्विवेदी ने बताया की इसमें की उनको कोई जानकारी नही हैं। मामले की जांच करके ही कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें