रेलवे में टीटीई और दूसरे रेलवे स्टाफ द्वारा यात्रियों से बदसलूकी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। लेकिन अपने कारिंदों को सुधारने के बजाए रेलवे कुलियों को पाठ पढ़ाने निकला है।
रेलवे में ट्रेन में टीटीई द्वारा महिला यात्रियों से छेड़खानी तक की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
यात्रियाें को ट्रेन से धक्का देने तक के मामले सामने आए हैं। ट्रेनों में रेलवे स्टाफ का यात्रियों के साथ सुलूक किसी से छुपा नहीं है। ट्रेन में चेकिंग से लेकर प्लेटफार्म पर सर्च तक हर जगह यात्रियों से बदसलूकी की तमाम घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।
लेकिन अपने स्टाफ को व्यवहारकुशल बनाने के बजाए रेलवे ने कुलियों को सज्जनता का पाठ पढ़ाने का फैसला किया है। इसी के तहत कुलियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।जिसमें कई महत्वपूर्ण बातें बताई जा रही हैं।