फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ट्रंप की टैरिफ लागू, निर्यातकों को 1400 करोड़ के नुकसान का आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा एल्युमिनियम, स्टील व लोहे पर 26 प्रतिशत टैरिफ लगाने से मुरादाबाद हस्तशिल्प निर्यातकों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। टैरिफ लगने से अब निर्यातकों को 1400 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान होने का अनुमान है।
विज्ञापन




मुरादाबाद जिले के करीब 2400 निर्यातक हस्तशिल्प उत्पाद से जुड़े हुए हैं। जिले से अमेरिका, जापान, इंग्लैंड, टर्की समेत अन्य देशों को हर साल 8000 से 9000 करोड़ रुपये का हस्तशिल्प उत्पाद निर्यात होता है। इनमें सबसे ज्यादा 5500 करोड़ रुपये का निर्यात अकेले अमेरिका होता है। अमेरिका राष्ट्रपति ने दो अप्रैल से भारत समेत अन्य देशों के विभिन्न उत्पादों पर 26 प्रतिशत टैरिफ लागू कर दिया है। निर्यातकों के अनुसार, ट्रंप द्वारा एल्युमिनियम, स्टील और लोहे पर 26 प्रतिशत टैरिफ लागू करने से जिले के हस्तशिल्प निर्यातकों को 1400 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान होगा।
निर्यातकों ने बताया कि टैरिफ लागू होने से अमेरिका से ऑर्डर कम मिलने की उम्मीद है। निर्यातकों ने बताया कि जब से ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं, तब से लेकर अब तक ऑर्डर नहीं मिले हैं। जिले के निर्यातकों को करोड़ों का नुकसान हो चुका है। वहीं, कुछ निर्यातकों का कहना है कि रूस-यूक्रेन युद्ध से निर्यात में पहले से ही कमी आई है। जहाजों के घूमकर जाने के कारण हस्तशिल्प उत्पाद खरीदारों के पास समय से नहीं पहुंच पाते हैं। इसकी वजह से भी हस्तशिल्प निर्यातकों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

हैंडीक्रॉफ्ट एक्सपोर्ट एसोसिएशन के महासचिव एवं ईपीसीएच के सीओए अवधेश अग्रवाल का कहना है कि पीतलनगरी से 60 प्रतिशत हस्तशिल्प उत्पाद का निर्यात अमेरिका होता है। टैरिफ लगने से अब निर्यात में भारी गिरावट आएगी। युद्ध के चलते रूस और यूक्रेन से कारोबार पहले से ही ठप हो गया है।

00



अमेरिका में 50 से अधिक स्टोर हुए बंद

- मुरादाबाद सेज एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष विकास अग्रवाल ने बताया कि पिछले मंदी आने के कारण पिछले पांच साल में हस्तशिल्प उत्पाद के 50 से अधिक बड़े स्टोर बंद हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि एल्युमीनियम, स्टील और लोहे पर टैरिफ लगने से अब करीब 30 प्रतिशत तक निर्यात कम होने की उम्मीद है।



00

वर्जन



- टैरिफ की घोषणा से अमेरिका से नए आर्डर नहीं मिल रहे हैं। दो करोड़ के निर्यात का आर्डर मिला था, लेकिन लंबित हो गया है। पीतल, एल्युमीनियम और लोहा का कारोबार चौपट हो गया।
- विशाल अग्रवाल, अध्यक्ष, यश संस्था


अमेरिका की ओर से मिले ऑर्डर निरस्त हो रहे हैं। पहले दिए गए ऑर्डर पर निर्यातकों से छूट मांगी जा रही है। टैरिफ लागू होने की घोषणा से कुछ ऑर्डर होल्ड कर दिए गए हैं।
- जेपी सिंह, निर्यातक



अमेरिका द्वारा टैरिफ की घोषणा से खरीदारों ने कुछ ऑर्डर लंबित कर दिए हैं। दो महीने से ऑर्डर भी नहीं मिले हैं। इससे काफी नुकसान हो रहा है।
- नवेदर्रहमान, निर्यातक


- मेले में खरीदारों ने जो सैंपल लिया था। अभी उस पर कोई आर्डर नहीं मिला है। टैरिफ लागू होने से काफी परेशानी हो रही है। चार महीने में करीब 20 खरीदारों ने संपर्क करना बंद कर दिया है।
- विकास अग्रवाल, उपाध्यक्ष, मुरादाबाद सेज एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन


-
ट्रंप द्वारा टैरिफ की लगातार घोषणा करने से निर्यातकों को चार महीने से आर्डर नहीं मिले हैं। इससे निर्यातकों को पहले से ही करोड़ों का नुकसान हो चुका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें