फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ट्रक ने बाइक को रौंदा, हादसे में मजदूर की मौत

Tue, 01 Sep 2026 02:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। जिससे हादसे में बाइक सवार श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस जीवन की आस में उसे सीएचसी लेकर आई, जहां चिकित्सकों ने भी श्रमिक को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पहुंचे परिजनों ने हादसे और शव को बिना उनकी मौजूदगी में पोस्टमार्टम को भेज देने पर कड़ी नाराजगी जताई।
विज्ञापन




छजलैट थाना क्षेत्र के गांव राणा नंगला निवासी रंजीत (30) पुत्र रामकुंवर सिंह सोमवार की शाम कांठ के उमरी चौराहा से खरीदारी कर बाइक से अपने गांव वापस लौट ही रहा था कि तभी मुरादाबाद-बिजनौर मार्ग पर उमरी चौराहा पर ही सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक रौंद दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर आसपास के दुकानदार और राहगीर एकत्र हो गए। हादसे की सूचना पाकर कांठ पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस जीवन की आस में रंजीत को सीएचसी कांठ लेकर आई लेकिन चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। जिस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पता लगने पर अस्पताल आए परिजनों ने बगैर उनकी मौजूदगी में शव को मुरादाबाद भेजे जाने को लेकर कड़ी नाराजगी जताते हुए अस्पताल गेट के सामने रोड पर हंगामा किया, जिससे वहां भीड़ लग गई। पुलिस ने जैसे-तैसे समझा-बुझाकर परिजनों को शांत किया और रोड से हटाया। परिजनों ने बताया कि रंजीत मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का जीवन यापन करता था। उसकी मौत से पिता रामकुंवर सिंह, पत्नी रचना, भाई बृजेश सिंह सहित बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश पाल सिंह ने बताया कि हादसे को अंजाम देने वाले ट्रक को पकड़ लिया गया है। मृतक के भाई बृजेश सिंह की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें