मैनाठेर। टायर पंचर के पैसे मांगने के विवाद में मैकेनिक इस्तेकार आलम की हत्या के आरोपी ट्रक चालक को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
बृहस्पतिवार रात मैनाठेर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डींगरपुर में टायर पंचर के पैसे मांगने को लेकर हुए विवाद में ट्रक चालक करीम ने बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सदर बिहार थाना क्षेत्र के ग्राम मेथरापुर निवासी मैकेनिक इस्तेकार आलम के सीने में चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी। इस्तेकार अपने परिवार के साथ डींगरपुर में रहता था और उसकी टायर पंचर की दुकान है जिस पर आरोपी ट्रक चालक से टायर पंचर का दुकान पर काम कराया जिसके रुपयों को लेकर पहले कहासुनी हुई, इसी बीच चाकू से वार कर इस्तेकार की हत्या कर दी गई। प्रभारी निरीक्षक किरन पाल सिंह ने बताया कि रामपुर जिले के शहजादनगर थाना क्षेत्र के ग्राम डुन्डई निवासी हत्यारोपी ट्रक चालक करीम को गिरफ्तार किया गया है जिसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू को बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने हत्यारोपी का चालान कर पहले से कोर्ट में पेश किया। अदालत के आदेश पर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
फोटो संख्या तीन भेजा गया है,