फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, पति-पत्नी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डिलारी (मुरादाबाद)। मुरादाबाद-ठाकुरद्वारा मार्ग पर नाखूनका बस स्टैंड के पास सोमवार की सुबह 11 बजे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार किसान यशपाल सिंह (50) और उनकी पत्नी पाकेश देवी (45) की मौके पर मौत हो गई। दोनों भांजे के बेटे के जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होने जलालपुर खालसा गांव जा रहे थे।
विज्ञापन

बिजनौर जनपद के रेहड़ थाना क्षेत्र के सादकपुर निवासी यशपाल सिंह का भांजा शिवेंद्र कुमार डिलारी के जलालपुर खालसा गांव में रहता है। सोमवार को शिवेंद्र कुमार के बेटे सूर्यांश के जन्मदिन था। यशपाल सिंह अपनी पत्नी को बाइक से लेकर जलालपुर खालसा गांव में जन्मदिन पार्टी में शामिल होने जा रहे थे। परिवार के लोगों ने बताया कि सोमवार सुबह दोनों बाइक से डिलारी थाना क्षेत्र में नाखूनका बस स्टैंड के पास पहुंचे थे। तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में यशपाल सिंह और पाकेश देवी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक खड़ा कर मौके से भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की जेब में मिले मोबाइल और आधार कार्ड से पहचान कराकर परिजनों को सूचना दी। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि यशपाल सिंह के बेटे देवेश चौहान की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया है।
जन्मदिन का कार्यक्रम में छाया मातम

- डिलारी थाना क्षेत्र के गांव जलालपुर खालसा में जन्मदिन पार्टी में शामिल होने के लिए आ रहे यशपाल सिंह व उनकी पत्नी पाकेश देवी नाखूनका में सड़क हादसे के शिकार हो गए। सूचना के बाद जन्मदिन कार्यक्रम में मातम छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें