फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ट्रक ने ईंटों से भरी ट्राॅली में टक्कर मारी, चार मजदूर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकबड़ा। दिल्ली- लखनऊ हाईवे पर फ्लाई ओवर पर ट्रक ने ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दी। इस में चार मजदूर घायल हो गए। चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह सात बजे पाकबड़ा के महलकपुर माफी निवासी जीशान ट्रैक्टर ट्राॅली में ईंट लादकर मजदूर नूर मोहम्मद, ऋषभ और आस मोहम्मद को साथ लेकर पाकबड़ा जा रहा था। पाकबड़ा जीरो प्वाइंट के पास फ्लाई ओवर ने दिल्ली की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ईंट से लदी ट्रैक्टर ट्राॅली में टक्कर मार दी। इस हादसे में चालक जीशान, नूर मोहम्मद, ऋषभ और आस मोहम्मद घायल हो गए। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें