रामपुर जिले के टांडा के दढियाल मार्ग पर सोमवार को एक ट्रक बेकाबू होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ट्रक अवैध खनन की रेत से ओवरलोडेड था। दढियाल मार्ग पर बेकाबू होकर ट्रक तीन दुकानों में जा घुसा।
विज्ञापन
दुकानें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं। पुलिस ने ट्रक के चालक और परिचालक को थाने में बिठा लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है। हादसे में किसी को चोट नहीं आई है।