सैदनगली। नगर पंचायत द्वारा नाले की बाउंड्री होने की वजह से नाले का पानी रोका गया है जिससे शिव मंदिर वाले मोहल्ले में सड़क पर जलभराव की स्थिति बनी है। इससे परेशान होकर एक व्यक्ति ने घर पर बिकाऊ है का पोस्टर लगा दिया है।
नगर में मोहल्ला शिव मंदिर के पास नपं कर्मचारियों द्वारा नाले पर रोक दिया गया है जिससे पूरे मोहल्ले में रास्ते पर पानी भर गया है। शिव मंदिर जाने वाला रास्ता और पूरे मोहल्ले के घरों के लोगों के रास्ता करीब बंद हो गया है। आरोप है कि नपं के कर्मचारियों ने अतिक्रमण करके नाले को बंद कर दिया। गंदे पानी के फैलने से बीमारियां बढ़नी की आशंका बनी हुई है।
दिवाली का त्योहार आने वाला है। ऐसे समय में जलभराव होने से दिक्कत हो रही है। मोहल्ले के जितेंद्र गुप्ता ने अपने घर पर बिकाऊ है का पोस्टर लगा दिया है। इसके बाद लोगों ने नगर पंचायत में शिकायती पत्र देकर समाधान की मांग की है। शिकायत करने वालों में जितेंद्र गुप्ता, शिवराज सिंह, बॉबी शर्मा, टिंकू मनोज जोशी, अशोक कुमार, दिनेश कुमार, कमल कुमार, महेंद्र कुमार आदि शामिल रहे। ईओ सलिल भारद्वाज ने बताया कि तालाब की बाउंड्री बनाई जा रही है, जिससे नाले रोका गया है, सफाई और बाउंड्रीबॉल कराई जा रही है। जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा।