फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सड़क निर्माण पूरा नहीं होने पर परेशानी, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। सरायतरीन के मोहल्ला फूलबाग में सड़क निर्माण में देरी और मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलने पर लोग भड़क गए। लोगों ने नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन कर सड़क निर्माण पूरा कराने की मांग उठाई।
विज्ञापन

बुधवार को मोहल्ला फूलबाग के लोगों ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि सड़क निर्माण में देरी के कारण महिलाओं, पुरुषों और बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में ज्यादा परेशानी होती है। गंदगी फैलने के कारण संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ा हुआ है। समस्या को लेकर जिम्मेदारों से शिकायत की गई लेकिन ध्यान नहीं दिया गया।
लोगों ने नगर पालिका से सड़क निर्माण पूरा कराने की मांग उठाई। इस दौरान मोहम्मद इरशाद, मोहम्मद नसीम, मोहम्मद तसलीम, मोहम्मद रियाज, मोहम्मद अहमद, मोहम्मद जावेद, मोहम्मद अनीस आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें