फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: किसान दिवस में उठा पाइप लाइन के लिए सड़कें तोड़कर छोड़ देने का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। डीएम अनुज सिंह की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित किसान दिवस में ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल योजना की पाइपलाइन डालने के दौरान सड़कों को तोड़कर छोड़ देने का मुद्दा उठा। डीएम ने मामले का संज्ञान लेकर जांच के लिए टीम गठित करने और दो सप्ताह के अंदर सड़कों को दुरुस्त करने का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

किसान दिवस में पहुंचे कई गांवों के लोगों ने कहा कि पेयजल योजना के दौरान सड़कों को तोड़ा जा रहा है, इसके बाद उन्हें दुरुस्त नहीं किया जा रहा है जिससे सड़कें जर्जर स्थिति पहुंच गईं है। आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। डीएम ने बताया कि इसके लिए अधिकारियों की टीम गठित कर दी गई है। निर्धारित मानकों के साथ दो सप्ताह में कार्य पूर्ण करने को कहा गया है। किसानों प्रीपेड विद्युत मीटरों की वजह से हो रही दिक्कतें भी बताई। इस पर अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया गया कि इसे गंभीरता से लें, विद्युत आपूर्ति निर्धारित रोस्टर के अनुरूप हो, खराब ट्रांसफार्मर बदलकर विद्युत आपूर्ति को बेहतर बनाएं। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि रोस्टर के अनुरूप मुंहपका और खुरपका बीमारियों से बचाव के लिए पशुओं का टीकाकरण कराया जा रहा है। इसमें सीएमओ डॉ कुलदीप सिंह, उप निदेशक कृषि संतोष द्विवेदी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें