फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज में कार नहीं मिली तो दिया तीन तलाक, पति समेत 11 आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज

Tue, 17 Sep 2019 11:11 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

दहेज में कार की मांग का विरोध करने पर ससुरालियों ने विवाहिता को आग से जलाने की कोशिश की। इस पर जान बचा कर मायके पहुंची विवाहिता से मारपीट और तीन-तलाक दे दिया। पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति समेत 11 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 

विज्ञापन

          
दढ़यिाल क्षेत्र के गांव अकबराबाद निवासी साजिद की पुत्री ने पति समेत 11 ससुरालियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। तहरीर में बताया है कि पीड़िता का विवाह 24 फरवरी 2019 को प्रीत विहार कॉलोनी रुद्रपुर जिला उधमसिंह नगर निवासी जमीलअहमद के पुत्र  मोहम्मद शाबान के साथ किया था। विवाह के कुछ दिन सब कुछ ठीक-ठाक रहा। कुछ समय बीतने पर ससुराल वाले कम दहेज मिलने का ताना देने लगे।

चार पहिया कार की मांग कर विवाहिता से मारपीट करने लगे। विरोध करने पर ससुरालियों ने एक सितंबर को पीड़िता पर मिट्टी का तेल डाल कर जलाने का प्रयास किया। किसी तरह जान बचाकर पीड़िता अपने मायके पहुंची। पिता को सारी बात बताई। मायके में रह रही विवाहिता के घर पहुंच कर पति समेत अन्य आरोपियों ने मारपीट की।
विज्ञापन


पति ने तीन तलाक दे दिया। पुलिस ने तहरीर पर पति मोहम्मद शाबान, फैजान खां, रेहान खां, उस्मान, सलमान,रूवान, फरहान, हाजरा उर्फ भोली, रुबीना,बुलीना, फरमीना सहित 11 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें